योगी सरकार के 4 साल: सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- सुगम व्यापार के मामले में महाराष्ट्र के बाद UP दूसरे पायदान पर

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समारोह और प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ 'वर्षों में जो न हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया' नामक विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

Siddharth Nath Singh says up ranks second after maharashtra in ease of doing business

सांस्कृतिक केंद्र में समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसके बाद अतिथियों ने समारोह की शुरुआत की। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर एक-एक कर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने 178 रिफार्म उत्तर प्रदेश सरकार को सुझाए थे, जिसमें से 177 पूरी तरह काम हुआ। इसका परिणाम है कि सुगम व्यापार के मामले में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आ गया है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति सालाना आय भी 45 हजार से बढक़र 85 हजार रुपये हो गई है।

उन्होंने सडक़ निर्माण, एयरपोर्ट का विस्तार आदि विकास कार्यों की भी चर्चा की। विधायक डॉ.अजय भारतीया, विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चैधरी आदि ने भी सरकार की योजनाओं की चर्चा की। प्रदर्शनी के माध्यम से भी अलग-अलग विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री ने इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बात कही। ताकि, इनका लाभ अधिक से अधिक पात्रों को मिल सके।

दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से बहादुरपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक प्रवीण पटेल ने 100 ट्राईसाइकिल, पांच कान की मशीन, तीन व्हील चेयर, 11 स्मार्ट केन एवं दो एमआर किट वितरित किए। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+