भिंड में सौ करोड़ की लागत से बनेगा मध्य प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल
भोपाल। मध्य प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल भिंड के मालनपुर में खोले जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्कूल के निर्माण पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसके लिए सैनिक स्कूल सोसायटी के अंडर सेक्रेटरी की ओर से डीआरडीओ के एडिशनल डायरेक्टर को पत्र लिखकर 100 करोड़ की राशि को 2021-22 के बजट में शामिल करने के लिए कहा गया है। पत्र बीते 19 जुलाई को लिखा गया था। अब डीआरडीओ की ओर से स्वीकृत बजट से प्रदेश सरकार सैनिक स्कूल का निर्माण कराएगी।

अब तक मध्य प्रदेश में एक मात्र सैनिक स्कूल हुआ करता था। भिंड में सैनिक स्कूल को लेकर तत्कालीन सांसद डाॅ/ भागीरथ प्रसाद के प्रयासों के बाद रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने 3 अक्टूबर 2018 में भिंड जिले के लिए सैनिक स्कूल खोले जाने की हरीझंडी दिखाई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से सैनिक स्कूल स्वीकृत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालनपुर में 52 एकड़ जमीन एक रुपए के टोकन पर सैनिक स्कूल सोसायटी को देने की मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव के बीच वीडियो कान्फ्रेेंसिंग के माध्यम से मालनपुर में सैनिक स्कूल खोले जाने को लेकर समीक्षा बैठक की गई थी। इस बैठक में राज्य सरकार से सैनिक स्कूल को लेकर रिवाइज डीपीआर मांगी गई थी।
राज्य सरकार ने 12 जुलाई को संशोधित डीपीआर भिजवाया गया था। इस डीपीआर में स्कूल के लिए 101 करोड़ रुपए की लागत राशि प्रस्तावित की। इस प्रस्ताव के बाद सैनिक स्कूल सोसायटी के अंडर सेक्रेटरी प्रवीण ने डीआरडीओ के एडीशनल डायरेक्टर को पत्र लिखकर मालनपुर में सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपए अपने बजट 2021-22 में शामिल करने के लिए उल्लेख किया है।
दो से तीन वर्ष लगेगा स्कूल निर्माण में
बजट का प्रावधान होने से अब राज्य सरकार सैनिक स्कूल का निर्माण प्रदेश सरकार की एजेंसी से कराएगी। स्कूल निर्माण होने में दो.तीन वर्ष का समय लगेगा। ऐसे में अस्थायी भवन में सैनिक स्कूल का शुभारंभ करवा दिया जाए।
भिंड को मिलेगी नई पहचान
सैनिक स्कूल खोले जाने पर देशभर के छात्र, यहां पढ़ाई के लिए आएंगे। यह स्कूल मालनपुर के नजदीक खोले जाने से छात्रों की आवाजाही के लिए सुगम साधन रहेगा। यहां रेलवे और हवाई अड्डे के नजदीक है। इस तरह से भिंड को सैनिक स्कूल खोले जाने पर देश भर में नई पहचान मिलेगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications