CM की घोषणा- हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का वेतन 2 हजार रु. तक बढ़ा, 5 लाख का बीमा भी होगा

करनाल। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का वेतन 2 हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। साथ ही उनका 5 लाख रुपए का बीमा भी होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में की। उन्होंने कहा कि, अब गांव में सफाई का काम करने वाले को साढे 12 हजार रुपए से बढकर 14 हजार रुपए तथा शहरी सफाईकर्मी को 15 हजार की बजाए 16 हजार रुपए व सीवरेज मैन को 10 हजार रुपए की बजाए 12 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा।

Haryana CM Manohar Lal Khattar increases monthly salary of sanitation workers

Recommended Video

      Haryana: CM Manohal Lal Khattar ने सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      वेतन विलम्ब से नहीं, हर माह समय पर मिलेगा
      वेतन विलम्ब से नहीं, हर माह समय पर मिलेगा, इसकी सुनिश्चितता के लिए उन्होंने कहा कि देरी की स्थिति में सरकार की ओर से उपायुक्त को दी गई 1 करोड़ रूपये की राशि में से सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। फिर भी यदि किसी कारण से तनख्वाह समय पर नहीं मिलती तो वह अगले महीने 500 रूपये हर्जाना लगाकर मिलेगी। यही नहीं वित्त विभाग में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह के लिए जिस बजट का प्रावधान है, उसे दूसरे किसी कार्य पर खर्च नहीं किया जाएगा।
      मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं रविवार को करनाल की कालीदास रंगशाला में आयोजित सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए की।

      उन्होंने कहा कि सीवरेज की सफाई का काम जोखिम भरा है, इससे सुरक्षा के लिए प्रदेश के रेवाड़ी व गुरूग्राम से एक नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस व्यवस्था के तहत अब सभी सीवर मेन होल में सेंसर लगाए जाएंगे, ओवर फ्लो होने पर उसका सम्बंधित कार्यालय में अलर्ट आएगा और मशीन से उसकी सफाई सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सीवर में काम करते समय व्यक्ति की मृत्यु होने पर सरकार की ओर से 10 लाख रूपये बीमा राशि का लाभ दिया जाता है, अब सीवर से अलग डयूटी पर सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख रूपये का बीमा लाभ मिलेगा, जबकि सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की बीमा राशि मिलेगी।

      मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नियमानुसार एक्सग्रेशिया (अनुग्रह राशि) का लाभ नियमित कर्मचारी को मिलता है, भविष्य में यह लाभ ऑन रोल पर लिए गए सभी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा। एक लाख 80 हजार रूपये सालाना आय वाले सफाई कर्मचारी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंकों से बिना किसी गारंटी के ऋण ले सकेंगे, यदि किसी कारण से व्यक्ति ऐसे ऋण की अदायगी करने में असमर्थ हो जाए, तो उसकी भरपाई सरकार करेगी। सीवर मैन को प्रशिक्षित करेंगे और प्रमाण पत्र हासिल करने वाला ही सीवर की सफाई करेगा।

      उन्होंने हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर कृष्ण कुमार की ओर से दी गई कुछ अन्य मांगो के संदर्भ में कहा कि इनको एग्जामिन करेंगे और जो भी उचित होगा, किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों से आए सफाई कर्मचारियों से प्रश्रात्मक शैली में बात करते मुख्यमंत्री करतल ध्वनि के बीच घोषणा की कि भविष्य में अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों का वेतन का ठेका देने के लिए 10-15 साल से काम करने वाले वरिष्ठ सफाई कर्मचारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

      मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र बनाने का काम जोरों पर चल रहा है, जिन सफाई कर्मियों ने पीपीपी नहीं बनवाया है, वह इसे तुरंत बनवा लें, भविष्य में सभी योजनाओं का लाभ पीपीपी से लिंक होकर ही मिलेगा। इसमें व्यक्ति द्वारा स्वघोषित वार्षिक आय की वैरीफिकेशन का काम जोरों पर चल रहा है, इससे जो डाटा एकत्र होगा, उसमें प्रावधान किया जाएगा कि जिस परिवार के मुखिया की वार्षिक आय 50 हजार या एक लाख से कम होगी, उसे पहले एक लाख और फिर 1 लाख 80 हजार तक बढ़ाने के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। एक लाख 80 हजार से नीचे वार्षिक आय के सभी व्यक्ति बीपीएल की श्रेणी में आ जाएंगे।

      स्वच्छता के महत्व पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति स्वच्छता का महत्व समझे और अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखे, तो पूरा देश साफ-सुथरा रहेगा। उन्होंने स्वच्छता का विश्व व्यापी महत्व बताने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण दिया। कचरा उठाने वाले सफाई कर्मियों का मान-सम्मान बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे कचरे वाले नहीं कचरा उठाने वाले हैं। सफाई के संदर्भ में बोलते उन्होंने कहा कि बाहर की तरह मन के अंदर की सफाई भी जरूरी है, गंदे विचारों से अपराध की प्रवृत्ति जन्म लेती है। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति का बिना नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोग समाज में भाई-चारे को बिगाडऩे में लगे हैं, इससे दूसरों का अहित होता है।

      उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता को विलासिता की वस्तु न समझकर समाजसेवा का नाम दिया है। इसके चलते प्रदेश में अंत्योदय का सिद्घांत लागू किया गया है। कोरोना के बढ़ते केसों पर चिंता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि सभी को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी और हिदायतों का पालन रखना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+