छत्तीसगढ़ः किसानों ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की

राजनांदगांव। जिले के लघु सीमांत और प्रगतिशील किसानों का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुआ। कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल व मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला विशेष आतिथि के रूप में शामिल हुए।

rajanandgaon chhattisgarh government do working in th interest of farmers

अतिथियों के स्वागत के बाद बैंक के अध्यक्ष नवाज ने बैंक की प्रगति प्रतिवेदन व स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आयोजित किसान सम्मान समारोह एक अलग तरह का आयोजन है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में पूरे प्रदेश में विभिन्ना योजनाएं लागू की है। किसानों के लिए ऋण माफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसान व सामान्य जन लाभान्वित हुए हैं।

इन योजनाओं का क्रियान्वयन जिला सहकारी बैंक द्वारा पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। समारोह को वन व पर्यावरण मंत्री मो. अकबर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 25 सौ रुपये में धान खरीदी की योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामना के साथ किसानों की समृद्धि की कामना की।

किसानों को मिल रहा लाभ : राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना और कर्ज माफी की योजना का हर किसानों को लाभ मिला है। विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, विधायक भुनेश्वर बघेल व विधायक इंद्रशाह मंडावी और कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने समारोह को संबोधित किया। वहीं किसानों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया।

न्याय योजना की सराहना

सम्मान समारोह में पहुंचे किसानों ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। किसानों ने कहा कि ऐन खेती के समय सरकार ने न्याय योजना के तहत राशि दी है, जो खेती के काम आई है। राशि से काफी मदद मिली है। गोधन योजना का लाभ लघु किसानों को मिला है। सम्मान समारोह का संचालन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी सुनील वर्मा ने किया और राज्य के विकास में किसानों के योगदान की जमकर प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में रमेश खंडेलवाल, राजगारी संपदा के सदस्य गोवर्धन देशमुख, प्रभा साहू, जिला पंचायत सदस्य क्रांति भंडारी, अजय मारकंडे, कमलेश वर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, महेश्वर साहू, राजेन्द्र साहू, जैश डाकलिया, संदीप गहरवार, चुम्मन साहू, राजकुमारी सिन्हा, साधना सिंह, सौरभ वैष्णव, किशन वैष्णव, इन्दरपाल सिंह राजा, मनोज सिन्हा, लादूराम तुमरेकी, हेमन्त यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+