दिल्ली सरकार जैसी ये योजना अपने-अपने राज्यों में लागू करेंगी पंजाब-हरियाणा की सरकारें
चंडीगढ़। केजरीवाल सरकार के जैसी योजना को पंजाब-हरियाणा की सरकारें अपने यहां लागू करेंगी। इस पर चर्चा के लिए हाल ही हरियाणा और पंजाब से वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंचा। जहां विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, दोनों राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने केजरीवाल सरकार द्वारा पराली की समस्या के समाधान के लिए उस पर किए गए बायो डी-कंपोजर के छिड़काव के प्रभावों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि, केजरीवाल सरकार की तरह ही अन्य राज्य सरकारों को भी पराली गलाने के लिए किसानों को बायो डी-कंपोजर निःशुल्क उपलब्ध करानी चाहिए।

तीन राज्यों के प्रतिनिधि इस पर सहमत हुए कि, राज्य सरकारों को बायो डी-कंपोजर का घोल बनाने के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था करनी होगी और हर जिले में एक केंद्र स्थापित करना होगा। विकास मंत्री गोपाल राय बोले कि, हमें उम्मीद है कि पराली की समस्या से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारें मिलकर सकारात्मक पहल करेंगी।' गोपाल राय के एक सहयोगी ने बताया कि, मीटिंग में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कितना कारगर रहा, इस बारे में चर्चा भी की गई। साथ ही पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर छिड़काव कराने वाले किसानों से भी उनके अनुभव पता किए गए। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने विकास विभाग के अधिकारियों, पूसा के वैज्ञानिकों और इस तकनीक से लाभाविंत किसानों से मुलाकात की और दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications