पंजाब: आम आदमी पार्टी ने कैप्टन सरकार पर लगाया मैट्रिक स्कॉलरशिप में घोटाले का आरोप, फूंका पुतला

जलंधर, 11 जून। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में घोटालों का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जालंधर में प्रदर्शनय किया। यह प्रदर्शन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की उप नेता सरबजीत कौर माणूके के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर किया गया। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि घोटाले में जिन मंत्रियों और आधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की जाए। आम आदमी पार्टी ने दलित विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7827273487 भी जारी किया।

Punjab Aam Aadmi Party accuses Captain Sarkar of scam in matriculation scholarship

इस दौरान आप की सीनियर नेता और विधायक सरबजीत कौर माणूके ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री शिक्षा प्रणाली में विकास करने के खोखले दावे करते हैं, जबकि पंजाब की शिक्षा प्रणाली की यह असली तस्वीर है कि पंजाब के 2 लाख से ज़्यादा एससी-एसटी विद्याथीं परीक्षाएं नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में किए घोटाले के मुद्दे पर व्हाइट पेपर जारी करना चाहिए, जिससे स्कॉलरशिप घोटाले की सच्चाई लोगों के सामने आ सके।

आप नेता विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि भले ही पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के 2020-21 शैक्षिक वर्ष की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की अंतिम किश्त जारी करने का ऐलान किया है। परंतु केंद्र और प्रदेश सरकार के खेल में बाकी तीन सेशन के बच्चों का भविष्य अभी भी दाव पर लगा हुआ है, क्योंकि संयुक्त एसोसिएशन ऑफ कालेजिस (जेएसी) ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि बाकी सालों की बकाया राशि के कारण विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पोस्टर वॉर, कांग्रेस कमेटी की बढ़ी मुश्किल

'आप' नेताओं ने कहा कि एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप में घोटाले करके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लाखों विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद करके रख दिया है, क्योंकि प्रदेश के बहुत से कालेजों ने जहां विद्यार्थियों को परीक्षाओं के रोल नंबर देने से मना कर दिए है। वहीं कालेजों ने विद्यार्थियों के अहम प्रमाण पत्र और डिग्रियां भी अपने कब्ज़े में रखी हुई हैं। जिस कारण विद्यार्थी नौकरियां लेने के लिए अप्लाई करने से भी वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बड़े बड़े ऐलान कर रहे हैं, परंतु पंजाब के लोगों का अब उनसे विश्वास उठ गया है।

'आप' नेताओं ने मांग की है कि कैप्टन सरकार पंजाब के एससी-एसटी विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप तुरंत जारी करे और स्कॉलरशिप रकम में घोटाला करने वाले मंत्रियों मनप्रीत बादल, साधु सिंह धर्मसोत और आधिकारियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करे। इस समय विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, सीनियर नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा व लाल चंद और राजविंदर कौर ने भी संबोधन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+