बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने के हरसंभव प्रयास कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: CM भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां निवास कार्यालय में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बिलासपुर से नई दिल्ली तक सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर फ्लाई बिग एयरलाईंस के सीएमडी श्री संजय मंडाविया, हवाई सुविधा जनसंर्घष समिति के श्री सुदीप श्रीवास्तव और श्री संदीप दुबे भी उपस्थित थे।

Our government is making every effort to start air service from Bilaspur: CM Bhupesh Baghel

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान फ्लाई बिग एयरलाईंस के मंडाविया ने बताया कि, उनकी कम्पनी बिलासपुर से नई दिल्ली मार्ग पर एटीआर 600 विमान सेवा संचालित करने के लिए इच्छुक है। उनकी कम्पनी भविष्य में बिलासपुर से हैदराबाद, अहमदाबाद और जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ करना चाहती है।

वर्तमान में उनकी कम्पनी के पास दो विमान हैं, 13 जनवरी को रायपुर से इंदौर तक फ्लाई बिग एयरलाईंस की हवाई सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार के स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+