हरियाणा: OSD गजेंद्र फौगाट बोले- CM खट्टर खिलाड़ियों के लिए बना रहे नित-नई योजनाएं
रोहतक। प्रदेश के ओलंपियन परिवारों का कुशलक्षेम जानने की प्रक्रिया में ओएसडी गजेंद्र फौगाट पहलवान सीमा बिसला के गांव गुढाण पहुंचे। वहां गजेंद्र फौगाट ने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल में खिलाडिय़ों के लिए विशेष स्थान है। टोक्यो ओलंपिक में सीएम व्यक्तिगत रुचि लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

गजेंद्र फौगाट ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने हाल ही में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप के विजेता खिलाडिय़ों को भी गर्म जोशी से एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई में स्वागत करने के लिए उन्हें भेजा। इस दल में दो स्वर्ण, दो रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर हरियाणा के खिलाडिय़ो ने प्रदेश के लोगों, अपने परिवार, सरकार, अपने प्रशिक्षकों व समाज का मान बढ़ा दिया। गजेंद्र फौगाट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी ओलंपिक टिकट प्राप्त खिलाडिय़ों को उनकी तैयारियों के लिए उनके खातों में पांच लाख रुपये पहले ही जमा करवा दिए हैं। इसके इलावा ओलंपिक जाने पर उन्हें 15 लाख की राशि और भी देने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि, गजेंद्र फौगाट मुख्यमंत्री के आदेश पर ही यहां आए थे। इस अवसर पर वे उनके पिता आजाद सिंह, भाई मेनपाल, बहन शर्मिला से मिले व उन्हें खेल मंत्री द्वारा भेजा पत्र भी प्रदान किया। इस मौके पर सीमा बिसला के पिता आजाद सिंह को एक बहादुर पिता बताया। पिछले 3 वर्ष से अपने कैंसर से जूझते हुए आजाद सिंह ने सीमा बिसला को ओलंपिक तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजाद सिंह भैंस का दूध बेचकर व खेत में मेहनत करके परिवार का पेट पालते हैं। सीमा बिसला की प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लेने वाले आजाद सिंह खुद भी कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications