ओडिशा के मंत्री ने बचाई कोरोना मरीज की जान, खुद एंबुलेंस चालकर पहुंचाया अस्पताल
भुवनेश्वर, मई 3: कोरोना वायरस की भयानक खतरनाक दूसरी लहर के बीच ओडिशा के एक मंत्री ने एक सराहनीय काम किया है। ओडिशा के मंत्री सुशांत सिंह ने खुद एबुलेंस चलाकर एक कोरोना मरीज को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला राज्य के बरगढ़ जिले के सोहेला क्षेत्र का है। जब इस बात जानकारी लगी कि ब्लॉक के अंतर्गत तबाडा गांव का एक युवक कोरोना से पीड़ित है तो मंत्री खुद एम्बुलेंस चलाकर इलाके में पहुंचे।

इसके बाद मंत्री सुशांत सिंह खुद मरीज को एंबुलेंस से सोहेला अस्पताल ले गए और वहां एडमिट कराया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को युवाओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिया। सुशांत सिंह भटली निर्वाचन क्षेत्र से सत्तारूढ़ बीजेडी विधायक और राज्य के श्रम मंत्री हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में कोरोना प्रबंधन के लिए एक नई एम्बुलेंस भी दान की है।
वहीं आपको बता दें कि नवीन पटनायक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना ग्राफ के मद्देनजर सख्ती दिखाते हुए 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। सरकार ने दो हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है, जिसमें सुबह 7 बजे से 5 बजे तक जरूरी सामने लेने की घर से 500 मीटर के दायरे में छूट रहेगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications