हरियाणा के सभी जिलों में बनवाए जाएंगे भाजपा के आधुनिक कार्यालय, कई जिलों में तैयार हो भी गए

पलवल। हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आधुनिक कार्यालयों की सौगात देने जा रही है। हरियाणा भाजपा भवन निर्माण समिति प्रमुख जीएल शर्मा ने कहा है कि, प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के आधुनिक कार्यालय बनवाए जाएंगे। शर्मा बोले कि, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, सोनीपत, हिसार और फतेहाबाद के कार्यालयों का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा अगस्त महीने में हो चुका है।

बता दिया जाए कि, हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और हरियाणा भाजपा भवन निर्माण समिति प्रमुख जीएल शर्मा के साथ नव निर्मित नूंह और पलवल जिला कार्यालयों का हाल ही में निरीक्षण किया। वहीं, बताया गया कि, सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को आधुनिक कार्यालयों की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के मार्गदर्शन में जिला कार्यालयों का बेहतरीन निर्माण कराया गया है।

modern offices will be built in all districts of Haryana for BJP workers

कुछ कार्यालयों का निर्माण पूरा कर उद्घाटन कर दिया गया है तो कुछेक का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जुलाई में पानीपत तथा अगस्त में करनाल कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इसी तरह कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, झज्जर तथा नारनौल का शिलान्यास भी हो चुका है। जीएल शर्मा ने कहा कि पंचकूला, अंबाला, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक और गुड़गांव कार्यालय का उद्घाटन भी कराया जाएगा। फरीदाबाद और सिरसा के कार्यालयों की भूमि आवंटन का कार्य अंतिम चरण में है।

इस लिहाज से देखें तो नए वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के कार्यालय बनकर तैयार हो जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को भी इन कार्यालयों के माध्यम से नई सहूलियतें मिलेंगी। बुधवार को संगठन मंत्री रविंद्र राजू और प्रदेश महामंत्री ने नूंह और पलवल जिला कार्यालयों का औपचारिक रूप से जायजा लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों के साथ इन दोनों जिला के कार्यालयों को भी भव्य और आधुनिक बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+