भारत सरकार से 'किसान कल्याण' के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले को मिला पुरस्कार, जानिए इसे

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इसकी जानकारी हरियाणा जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा दी गई। बताया गया कि, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को 'किसानों के आधार व लाभपात्रों की लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए' पुरस्कृत किया गया है।

Kurukshetra district of Haryana receives award for farmer welfare from central Government

यह पुरस्कार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल क्रियान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। कुरुक्षेत्र जिला के लिए यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर से हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि कृषि क्षेत्र के विकास व कल्याण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में 5 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया है।

नीति आयोग की बैठक में हरियाणा की तारीफ
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई नीति आयोग की बैठक में हरियाणा ने अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा तारीफ पाई। हरियाणा में जिस तरह से खेती की जाती है, वो कई राज्यों के लिए नजीर बन सकती है। प्रदेश सरकार के कृषि आधारित कदमों के बारे में रूबरू कराते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीति आयोग की बैठक में केंद्र सरकार से जिस तरह एसवाईएल और हांसी बुटाना लिंक नहर के निर्माण के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी स्तर पर भी एसवाईएल नहर निर्माण के लिए कमर कसी है। यहां 5 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र में एसवाईएल नहर निर्माण के हक में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी की गई है। बताया गया है कि, सदन के नेता के नाते मुख्यमंत्री खट्टर खुद यह प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं। जजपा सत्ता में साझीदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+