बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए ‘अपने बिल को जानो’ योजना हरियाणा में हुई शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए 'अपने बिल को जानो' योजना शुरू की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा ये योजना शुरू की गई है। जिसके तहत यूएचबीवीएन के सभी जिलों (पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और झज्जर) में खुले दरबारों का आयोजन किया जाएगा।

Know Your Bill Scheme of Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि, सभी उपमंडल अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक वीरवार को बिलों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए खुले दरबारों का आयोजन कर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपभोक्ताओं के बिल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निवारण करेंगे और उपमंडल अधिकारी इसके अलावा अन्य कोई दूसरा कार्य व मीटिंग नहीं करेंगे।

Know Your Bill Scheme of Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam

सरकारी प्रवक्ता ने शशांक आनंद के बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि, हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के बिलों की शिकायतों के निवारण हेतु उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा 'अपने बिल को जानो' योजना शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+