हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का चौथा संस्करण इन शहरों में होगा आयोजित
चंडीगढ। हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला, अम्बाला, शाहबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा। इनमें अंडर-18 कैटेगरी के खेल आयोजित किए जाएंगे। ब्रिक्स गेम्स 2021 के कुछ खेलों का भी आयोजन खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा।

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसको लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए गठित कार्यकारी समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर डायरेक्टर खेलो इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण सत्य नारायण मीणा ने वीसी के जरिए शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications