कन्या सुमंगला योजना: अधिक से अधिक बेटियों तक लाभ पहुंचाने में लगी है योगी सरकार

मेरठ। बेटियों के लिए लाभकारी कन्या सुमंगला योजना से हर बेटी को जोड़ने की जिम्मेदारी अब विश्वविद्यालयों, डिग्री कालेजों व इंटर कालेजों को दी गई है। इनमें विश्वविद्यालयों को कम से कम पांच सौ और कालेजों को कम से कम दो सौ छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का टास्क सीडीओ शशांक चौधरी ने दिया है। इसका प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक बेटियों को योजना का लाभ दिलाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुखता वाली इस योजना की निगरानी निरंतर केंद्रीय स्तर से भी की जा रही है जिससे योजना से सभी योग्य बालिकाओं को जोड़ा जा सके।

Kanya Sumangla Yojana Yogi govt benefitting daughters of UP

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से 14 कालेजों को विशेष तौर पर इस अभियान में शामिल कर छात्राओं का पंजीकरण कराने को कहा गया है। इनमें शहीद मंगल पांडे, राजकीय कन्या डिग्री कालेज खरखौदा, मेरठ कालेज, एनएएस कालेज, डीएन पीजी कालेज, इस्माइल पीजी कालेज, कनोहर लाल, आरजी डिग्री कालेज, सेंट जोजफ ग‌र्ल्स कालेज सरधना, एएस कालेज मवाना, कृषक कालेज मवाना, एसजी कालेज सरूरपुर, चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य कालेज माछरा और एसएसएसएस कालेज रासना शामिल हैं। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय ने भी बालिका इंटर कालेजों की बैठक कर सभी को छात्राओं को सुमंगला योजना में आनलाइन पंजीकरण कराने को कहा है। इन छह श्रेणियों में मिलता है योजना का लाभ

प्रथम श्रेणी : एक अप्रैल 2019 से पहले या बाद में जन्मीं बालिकाओं को 2,000 रुपये एकमुश्त।

द्वितीय श्रेणी : एक अप्रैल 2018 के बाद जन्मीं बालिकाएं, जिनके एक वर्ष में सभी टीके लग चुके हों, को 1,000 रुपये एकमुश्त।

तृतीय श्रेणी : वर्तमान सत्र में कक्षा एक में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 2,000 रुपये एकमुश्त।

चतुर्थ श्रेणी : वर्तमान सत्र में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को एकमुश्त 2,000 रुपये।

पंचम श्रेणी : वर्तमान सत्र में कक्षा नौवीं में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 3,000 रुपये एकमुश्त।

षष्टम श्रेणी : 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक डिग्री या दो वर्र्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 5,000 रुपये एकमुश्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+