IIT कानपुर का ऑक्सीजन ऑडिट एप हुआ लांच, पहले चरण में 60 अस्पतालों को किया गया शामिल

लखनऊ, अप्रैल 30: कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों द्वार एक एप तैयार किया है, जिसे योगी सरकार ने बुधवार को लांच कर दिया। इस एप के लांच के साथ ही प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन ऑडिट की शुरुआत हो गई। बता दें कि पहले चरण में 60 अस्पतालों को शामिल किया गया है, जिन कानपुर के हैलट, उर्सला व रामा मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इस एप से पूरा सिस्टम तैयार हो, जिससे भविष्य में सरकार तय करेगी कि किस अस्पताल को कब और कितनी ऑक्सीजन उपलब्ध करानी है।

IIT Kanpur Oxygen Audit App Launched

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक समेत सभी तकनीकी संस्थानों के निदेशक व कुलपति संग बैठक की थी। इसमें ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को मिली। संस्थान के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सिर्फ 24 घंटे में एप तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंप दिया। सरकार ने बिना देरी किए मंगलवार को एप लांच कर सभी विवि को डाटा फीडिंग का निर्देश जारी कर दिया है। पहले चरण में अधिकांश अस्पताल वे हैं, जो शुरुआती दौर से कोविड अस्पताल बने हैं।

अपर मुख्य सचिव की ओर से हुई बैठक में सभी विवि को आवंटित किए गए अस्पतालों से डाटा लेकर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी को यूजर आईडी-पासवर्ड भी अलॉट कर दिया गया है। इस डाटा फीडिंग के बाद दूसरे चरण में बाकी अस्पतालों को शामिल किया जाएगा। डाटा फीडिंग के बाद यह एप एल्गोरिदम के आधार पर एक रिपोर्ट देगा। इसके आधार पर शासन ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। इस प्रक्रिया से बर्बादी पूरी तरह रुक जाएगी और जरूरतमंद अस्पताल को समय से पहले ऑक्सीजन की आपूर्ति नजदीकी सेंटर से कराई जा सकेगी। जैसे- किसी अस्पताल को ऑक्सीजन की जरूरत है और नजदीक के दूसरे अस्पताल में उपलब्धता अधिक है तो यह जानकारी एप के माध्यम से मिल जाएगी और जल्द आपूर्ति हो जाएगी।

एप में ये भरनी होगी जानकारियां
-अस्पताल का नाम, बेड की संख्या, भर्ती मरीजों की संख्या, वेंटीलेटर युक्त बेड की संख्या, वेंटीलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन बेड की संख्या, ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की संख्या, अस्पताल में ऑक्सीजन की डिमांड, ऑक्सीजन की सप्लाई, मरीजों को दी गई ऑक्सीजन की मात्रा, उपलब्ध ऑक्सीजन की मात्रा

प्रो. मणींद्र अग्रवाल, एप निर्माता (आईआईटी कानपुर) बताते हैं कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 24 घंटे में ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप तैयार कर सौंप दिया गया है। यह एप डाटा फीडिंग के बाद एल्गोरिदम के आधार पर रिपोर्ट देगा, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में आसानी होगी। डाटा फीडिंग के बाद प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कार्य करेगी। प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति-सीएसजेएमयू व एकेटीयू का कहना है कि ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप प्रदेश सरकार को सौंपने के साथ लांच कर दिया गया है। सभी विवि को अलग-अलग अस्पताल के डाटा फीडिंग की जिम्मेदारी मिली है। बुधवार से डाटा फीडिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस एप से ऑक्सीजन की बर्बादी को पूरी तरह रोका जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+