हरियाणा: सीएम खट्टर के आदेश पर एंबुलेंस में बदली गईं रोडवेज की मिनी बसें

चंडीगढ़, 2 मई: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के आदेश के बाद सोनीपत जिले में हरियाणा रोडवेज की 5 मिनी बसों को एंबुलेंस बना दिया गया है। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुये इन बसों को एंबुलेंस बनाया गया है। चार सब-डिवीजन पर एक-एक एंबुलेंस को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक एंबुलेंस को इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा। एक एंबुलेंस में 4 मरीजों को ले जाने और लाने की व्यवस्था है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन से लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar informed that minibuses Roadways are being converted into ambulances

हरियाणा के सोनीपत रोडवेज ने पांच मिनीबसों को एंबुलेंस में तब्दील किया है। इन एंबुलेंस को हर तरह से तैयार किया गया है। एंबुलेंस में सैनिटाइजर से लेकर 4 बेड लगाए गए हैं। मरीजों को कोई परेशानी ना हो इसकी भी व्यवस्था की गई है। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन से लेकर दवाई और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

डीसी सोनीपत श्याम लाल पुनिया ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेश के बाद चार मिनी बसों को एंबुलेंस बनाया गया है। ताकि मरीजों को लाने ले जाने में कोई परेशानी ना हो। वहीं मरीजों की सुविधा को देखते हुए एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। इन सभी एंबुलेंस को चार सबडिवीजन पर तैनात किया जाएगा और इसके अलावा एक एंबुलेंस का इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा। वहीं गांव में संक्रमण को रोकने के लिए ठीकरी पहरा लगा जाएगा और टेस्टिंग को भी बढ़ाया जाएगा।

एंबुलेंस वालों की ओर से मुंह मांगी कीमत वसूलने की खबरों के बाद ड्रीम इंडिया टू एजुकेट इंडिया एनजीओ ने ऑटो को एंबुलेंस बनाकर निशुल्क सेवा शुरू की है। इस ऑटो एंबुलेंस के द्वारा मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस ऑटो एंबुलेंस को कोविड मरीजों को लाने ले जाने के लिए ड्रीम इंडिया टू एजुकेट इंडिया एनजीओ ने स्पेशल तौर पर तैयार किया है। इस पर पीपी किट पहने ड्राइवर तैनात किए गए हैं। जो कॉल आने पर बताए गए पते पर पहुंचकर फ्री सेवा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+