हरियाणा में ठसका मीरां जी गांव करेगा बरसाती पानी का संचयन, दूसरे गांवों के लिए बनेगा नजीर

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में ठसका मीरां जी गांव की ग्राम पंचायत जल्द ही दूसरे गांवों के लिए नजीर पेश करेगी। इस ग्राम पंचायत ने बरसाती पानी को रिचार्ज कर भूमिगत जल स्तर को ऊपर उठाने के प्रण को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। ग्राम पंचायत जल संरक्षण की दिशा में दूसरे गांवों के लिए नजीर बनने जा रही है। इसके लिए गांव के पास दो सौ फीट गहरा बोरवेल तैयार किया जा रहा है। जिस पर दिन रात काम चल रहा है। यह काम प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।

rainy water, haryana

इस गांव में हर साल बरसाती पानी गांव के लिए कहर बनकर आता रहा है। जिससे गांव के तालाब और आसपास के गहरे गड्ढे पानी से लबालब हो जाते हैं। ऐसा पानी बड़ी मात्रा में व्यर्थ जाता था। ग्राम पंचायत ने कई साल पहले प्रण लिया था कि ऐसे पानी का संचय कर भूमिगत जल स्तर को ऊंचा उठाने के काम में लाया जाएगा। इसके लिए गांव के बाहर पार्क और जल संचय प्रोजेक्ट के लिए भूमि का चयन किया गया। यह मामला डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा गया। उन्होंने पार्क के लिए तुरंत ग्रांट जारी कर दी। पार्क का काम पूरा होने को है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने पंचायत से कहा कि वाटर रिचार्ज का वह खुद जायजा लेंगे। इस पर पंचायत ने अब काम शुरू कर दिया है। इस पर दिन रात काम जारी है। ग्राम पंचायत का कहना है कि इसी बरसात के मौसम में वाटर रिचार्ज आरंभ कर दिया जाएगा। गांव के अधिकांश व्यर्थ जल को भूमि में ले जाने के प्रोजेक्ट पर भी मंथन चल रहा है।

वाटर रिचार्ज से सुधरेगा भूमि का स्वास्थ्य : सरपंच
गांव के सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि दो सौ फुट गहरा बोर किया जाएगा। जिसे कंकड़, रेत पत्थर से भरा जाएगा। इसमें जमा होने वाला पानी रिस कर जमीन में चला जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के बाहर पार्क के साथ यह प्रोजेक्ट सिरे लगाया जा रहा है। गांव का अधिकांश पानी भूमि का स्वास्थ्य सुधारेगा। उन्होंने गांव की ओर से डिप्टी सीएम का आभार जताया। बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने शपथ लेने के बाद इसी गांव का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+