पहल: हरियाणा पुलिस ने कोरोना अस्‍पताल को दी 5 नई इनोवा, एंबुलेंस के तौर पर होगी इस्‍तेमाल

पहल: हरियाणा पुलिस ने कोरोना अस्‍पताल को दी 5 नई इनोवा, एंबुलेंस के तौर पर होगी इस्‍तेमाल

पानीपत, 17 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हरियाणा को बचाने के लिए खट्टर सरकार हर प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो और मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके इसके लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत सीएम मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पानीत में 500 बेड का अस्‍थाई बेड की अस्‍पताल तैयार करवा रही है।

pamipat pic
पानीपत जिले में 500 बेड वाले इस इस अस्‍पताल में 300 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल तैयार हो चुका है। वहीं मरीजों को एंबुलेंस मिल पाए इसके लिए पानीपत पुलिस प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। पुलिस प्रशासन ने सरकार की ओर से विभाग को मिली न्यू ब्रांड 5 इनोवा गाड़ियों को एम्बुलेंस के तौर पर कोरोना मरीजों की सेवा के लिए इस कोविड अस्‍पताल को दे दी है।

डीएसपी सतीश वत्स ने सभी पांचों गाड़ियों की चाबी पीएमओ संजीव ग्रोवर को सौंप दी है। उन्‍होंने बताया कि पांचों गाड़ियां सिविल अस्पताल के लिए एम्बुलेंस के रूप में चलाई जा रही थी लेकिन अब ये सभी गाड़िया डिपार्टमेंट द्वारा पानीपत के बाल जाटान में बने कोविड अस्पताल को अस्थाई तौर पर एम्बुलेंस के तौर पर चलाने के लिए दे दी गई है।

हालांकि इन पुलिस की गाड़ियों में किसी तरह की कोई मेडिकल सुविधा नहीं होगी ये जीप मरीजों को अस्‍पताल से उनके घर भेजने के लिए प्रयोग की जा सकेगी। उन्‍होंने कहा मरीजों की संख्‍या बढ़ने के कारण मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिल रही है तो वो टोल फ्री नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस ले सकता है।

सतीश वत्स ने जानकारी दी कि ये सभी गाड़ियां कोविड अस्पताल प्रशासन के नियंत्रण मे काम करेंगीलेकिन इन पर ड्राइवर हमारे रहेंगे। एक गाड़ी पर शिफ्ट वाइज 2 ड्राइवर रहेंगे।

पुलिस विभाग द्वारा इन जीप को दिए जाने पर पीएओ संजीव ग्रोवर ने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इससे मरीजों को बहुत सुविधा मिलेगी।उन्‍होंने कहा जब कोरोना मरीजों की संख्‍या कम हो जाएगी और एम्बुलेंस की डिमांड का संकट कम हो जाएगा तो फिर से ये गाड़ियां पुलिस विभाग को वापस भेज दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+