BJP-JJP प्रत्याशी राव मानसिंह के लिए दिग्गज नेता उतरेंगे चुनाव प्रचार के मैदान में: प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह
गुरुग्राम/चंडीगढ़, 6 सितंबर 2021: धारुहेड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए 12 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए निरंतर चुनावी रणनीति बना रहे है। इसी कड़ी में जेजेपी द्वारा धारुहेड़ा नगरपालिका उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गठित कमेटी ने सोमवार को गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक के बाद जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि धारुहेड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी-जेजेपी के सांझे उम्मीदवार युवा जेजेपी नेता राव मान सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए जल्द पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि सात सितंबर से वे खुद और 8, 9 व 10 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अनूप धानक और 9 सितंबर को प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला धारुहेड़ा में कार्यक्रम करेंगे। वहीं पार्टी द्वारा अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम भी जल्द जारी किए जाएंगे।
सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा धारुहेड़ा उपचुनाव के लिए चार जिले रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व झज्जर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सभी 17 वार्डों में वार्ड वाइज अलग-अलग ड्यूटियां लगा दी गई है। इनके अलावा इस चुनाव में पार्टी के युवा, महिला प्रकोष्ठ व इनसो के पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़ चुनाव में प्रचार प्रसार का जिम्मा संभालेंगे। निशान सिंह ने कहा कि इस उपचुनाव में स्थानीय लोग धारुहेड़ा के हित में बीजेपी-जेजेपी के सांझे उम्मीदवार राव मान सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और धारुहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप धानक, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक गंगा राम, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, प्रदेश महासचिव राव रमेश पालड़ी, रेवाड़ी से जिला प्रधान श्याम सुंदर सभरवाल, मनजीत जैलदार, गुरुग्राम से जिला प्रधान ऋषि राज राणा, सतवीर लाकड़ा, विनेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
-
Who is Bijendra Prasad Yadav: कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव? जो बन सकते हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Noida Worker Protest: हरियाणा की सैलरी हाइक बनी चिंगारी, नोएडा के बाद फरीदाबाद में क्यों भड़का विरोध? -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications