भाजपा की तरह जजपा भी कर रही हरियाणा में अपने संगठन का विस्तार, 36 पदाधिकारी नियुक्‍त किए

चंडीगढ़। सत्तारूढ़ भाजपा की तरह उसकी सहयोगी पार्टी जजपा भी लगातार अपने संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। हरियाणा में जजपा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश स्तरीय कई नियुक्तियां की हैं। इस पार्टी ने संगठन में 21 प्रदेश सचिव और 15 प्रदेश सह सचिव बनाए हैं। पार्टी ने हाल ही में जजपा महासचिव के पद पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की नियुक्ति की थी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने प्रांतीय स्तर पर की गई 36 नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Haryana: JJP expanded its organization, appoints 36 officials

जजपा की ओर से बताया गया कि, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने यह नियुक्तियां की हैं। जजपा ने राम सिंह कोड़वा, करनाल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम रोड़ शाहपुर, दलबीर पंवार, मास्टर चांदरूप हुड्डा और राजेंद्र अहरी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। विनोद सिंगला, भूदेव शर्मा, कृष्ण बजीना, मनोज जौरासी, नरेश जून और वीरेंद्र बापोड़ा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। माना जा रहा है कि अभी जजपा में सरकार के काम उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और संगठन के काम उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की देखरेख में होंगे।

जजपा ने 21 प्रदेश सचिव और 15 सह सचिवों की नियुक्तियां कीं
राज कुमार मेहता, रिटायर्ड एक्सईएन धर्मपाल प्रजापत, हिसार के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, रेवाड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामफल कोसलिया, पूर्व चेयरमैन मेहताब सिंह व राज सिंह गुर्जर को भी पाार्टी ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभु राम गोदारा माईकलां, भिवानी के पूर्व हलका अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, किरण पूनिया और अनीता शर्मा फरीदाबाद को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है।

जजपा के मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने बतया कि बलवंत नालाघाट, भूप सिंह बेरी, सियानंद त्यागी व डा. अनंत राम बरवाला को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गय है। जय कुमार पंवार, बुट्टा सिंह सहुवाला, यशपाल बुढेन, वेद पाल ढिल्लो, प्रेम धनाना, मास्टर बसंत लाल दैहमन, सुरेंद्र ठाकरान, बलजीत तूर्ण, गुरचरण सिंह उरलाना, थानेसर से पूर्व हलका अध्यक्ष होशियार सिंह किरमिच और राई से पूर्व प्रत्याशी अजीत अंतिल को प्रदेश सह सचिव पद की जिम्मेदरी सौंपी गई है। सहारण के अनुसार संगठन में जल्द ही कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+