हरियाणा सरकार ने दी खुशखबरी: 122 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी पर्याप्त पेयजलापूर्ति, 114 करोड़ मंजूर

नारनौल। नारनौल के निकट नांगल चौधरी क्षेत्र के ग्रामीणों को हरियाणा सरकार से खुशखबरी मिली है। खुशखबरी यह कि, 122 गांवों के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजलापूर्ति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 114 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 122 गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना तैयार कर उस पर कार्य करना शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि, केंद्रीय भू-जल बोर्ड ने नारनौल एवं नांगल चौधरी खंडों को डार्कजोन घोषित किया हुआ है। डार्कजोन घोषित होने से इन दोनों ही खंडों में नए नलकूप तैयार करने पर बैन लगाया हुआ है। ऐसे यह योजना बहुत कुछ देगी।

haryana govt provides 114 crore for drinking water supply project to 122 villages

इन 122 गांवों को योजना में शामिल किया गया
क्षेत्र के 122 गांवों में नारनौल एवं नांगल चौधरी खंड के गांव शामिल हैं, जिनमें लहरोदा, सिलारपुर मेहता, निवाजनगर, हाजारी, बास किरारोद उमराबाद, टहला, मुकुंदपुरा, शाहरपुर अव्वल, ताजीपुर, कोरियावास, थाना, हसनपुर, रामबास, कुलताजपुर, बुचकपुर, रसूलपुर, लुत्फपुर, बसीरपुर, अमरपुरा जोरासी, ताजीपुर, कारोली, मारोली, नांगल श्यालू, कारोता, दोंगली, खातौली जाट, खातौली अहीर, बेरूंडला, ख्वाजपुर नांगलिया, धौलेड़ा, बिगोपुर, निजामपुर, तलोट, धानौता, दनचौली, घाटासेर, छिलरो, नारहेड़ी, बामनवास नूं, आजमाबाद मौखूता, नापला, पवेरा, गांवड़ी जाट, सरेली, रोपड़ सराय, नियाजलीपुर, इस्लामपुरा, छापड़ा बीबीपुर, नांगल पीपा, आंतरी, बिहारीपुरी, जैनपुर, मौसमपुर, कमानियां, नांगल दर्गू, बखरीजा, मेघोत हाला, मेघोत बिंजा, बायल, गंगूताना, गोलवा, मूसनौता, पांचनौता, शहबाजपुर, सैद अलीपुर, लुजौता, दोस्तपुर, भेडंटी, दौखेरा, खोड़मा, बापड़ोली, नांगल काठा, चिंडालिया, मोहम्मदपुर हमीदखां, जैलाफ, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द, डोहर कलां, डोहर खुर्द, हमीदपुर, गहली, मकसूसपुर, रघुनाथपुरा, जाखनी, भांखरी, दौचाना, बदोपुर, जादूपुर, गोद, बलाहा कलां, बलाहा खुर्द, ढाणी बाठोठा, खानपुर, आकोली, मूलोदी, श्योनाथपुरा, भोजावास, तोताहेड़ी, अकबरपुर सिरोही, भूंगारका, शिमली, नंगली, नेहरू नगर, सिरोही बिहाली, नांगल कालिया, चैक मलिकपुर, कालबा, बामनवास खेता, नायन, आसरावास, मौरूंड, नियामतपुर, गोठड़ी, नांगल नूनिया, उदयपुर कटारिया, दताल, भांखरी, थनवास, नांगल सोडा, अमरपुर, बूढ़वाल व रायमलिकपुर आदि गांव शामिल हैं।

गांवों में भी बनाए जाएंगे 10 जगह वाटर टैंक
जनस्वास्थ्य विभाग उक्त गांवों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ढाई-ढाई करोड़ की लागत से 10 जगहों पर वाटर टैंक तैयार कराएगा। इन टैकों के साथ ही बूस्टर स्टेशन तैयार होंगे और इन्हें ग्रामीण पाइप लाइनों से जोड़ा जाएगा। इससे पानी की प्रेशर के साथ पानी सभी घरों तक सुनिश्चित करना है।

बनेंगे छोटे स्टोरेज टैंक
विभाग की योजना अनुसार पेयजल आपूर्ति की कमी नहीं आने देने के उद्देश्य से गांवो में छोटे-छोटे वाटर टैंक भी तैयार किए जाएंगे। इन टैंकों में जल भंडारण किया जाएगा, जहां से जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई की जाएगी। सरकार का गांव में हर घर तक पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

गली तक डाली जाएगी पाइप लाइन
उक्त गांवों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव में पानी की लाइनें बिछाई जाएंगी। यह लाइनें गांवों की फिरनियों में यह लाइनें डाली जाएंगी, जिसमें गली में रह रहे लोग अपने घर के लिए नल का कनेक्शन ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+