हरियाणा सरकार ने सरकारी पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति वाले आवेदन की तारीख 4 मार्च तक बढ़ाई
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 'गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों' में नियुक्त होने के इच्छुक सरकारी पीजीटी अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 4 मार्च कर दिया है। कहा गया है कि, इन अध्यापकों को डेपुटेशन पर लिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन पीजीटी अध्यापकों से 25 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जो 'गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूलों' में नियुक्त होना चाहते हैं।

सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा
इन स्कूलों (गवर्नमैंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों) में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा तथा हिंदी, संस्कृत व पंजाबी आदि भाषायी विषयों को छोडक़र अन्य विषय अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेवात कैडर के अध्यापक केवल मेवात जिला के मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं।
इधर, परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश-वर्ष 2015-17 (चतुर्थ सैमेस्टर), वर्ष 2016-18, वर्ष 2017-19, वर्ष 2018-20 तथा प्रवेश वर्ष 2019-21 के सत्र की 'रि-अपीयर' व 'विशेष अवसर' की परीक्षाएं आगामी 2 मार्च, 2021 से संचालित करवाई जाएंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग-इन आई.डी पर लाईव कर दिए गए हैं।
पहली और दूसरी की कक्षाएं शुरु होंगी
हरियाणा शिक्षा विभाग का निर्णय: पहली और दूसरी की कक्षाएं शुरु होंगी, 1 मार्च से शुरु होंगी कक्षाएं, कोरोना महामारी की वजह से बंद थी कक्षाएं, प्रतिदिन सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 1:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं।












Click it and Unblock the Notifications