हरियाणा सरकार अनाथों को दिलाएगी अब एक्सग्रेसिया और ईडब्ल्यूएस कोटे से नौकरी, इन्हें भी मिलेगा लाभ

चंडीगढ़। हरियाणा में बारहवीं तक शिक्षित 25 साल के अनाथों को ग्रुप सी और डी तथा स्नातक को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ग्रुप ए और बी की नौकरियों में आरक्षण मिलेगा। पैरालंपिक और पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों को भी खेल पालिसी का लाभ मिलेगा। ऐसा हरियाणा सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली 38 महिलाओं को सम्मानित करते हुए हरि-हर योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अनाथ बच्चों के अभिभावक अथवा संरक्षक की भूमिका सरकार निभाएगी।

Haryana government will provide jobs to orphans through exgratia and EWS quota

अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता दी जाएगी
अनाथ बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक राज्य के अनाथालयों में आश्रय दिया जाएगा और उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अनाथ बच्चे 25 वर्ष की उम्र तक एक्स-ग्रेसिया के आधार पर ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे। स्नातक कर चुके अनाथों को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत ग्रुप ए और बी की सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि, पैरालंपिक और पैरा एथलेटिक्स के लिए भी खेल नीतियां समान रूप से लागू होंगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा दी गई कि, खेलों के लिए बनाई गई नीतियां अब पैरालंपिक और पैरा एथलेटिक्स के लिए समान रूप से लागू होंगी। इन कैटेगरी के खिलाडिय़ों को वह सब सुविधाएं मिलेंगी जो सामान्य श्रेणी के खिलाडिय़ों को मिलती हैं। पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक द्वारा मुद्दा उठाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+