Jaspal Rana Death News: नहीं रहे देश के Golden Boy जसपाल , 49 साल की उम्र में निधन, क्या हुआ निशानेबाज को?
Jaspal Rana Death News: एक दुखद खबर खेल जगत से है, भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने इसकी पुष्टि की है। उनके निधन से खेल जगत में गहरा शोक है।
रिपोर्ट के मुताबिक जसपाल की तबीयत एक जून को खराब हुई थी। वे जर्मनी के म्यूनिख से लौट रहे थे। फ्लाइट में उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां चिकित्सा जांच के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया था लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मालूम हो कि देश के Golden Boy के नाम से मशहूर जसपाल राणा निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। मनु ने पेरिस ओलिंपिक में दो पदक जीते थे। वे जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर भी थे। उन्हें फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल का कोच बनाया गया था।
पापा आर्मी में, भाई-बहन भी शूटर
28 जून 1976 को उत्तराखंड के एक गढ़वाली परिवार में जन्मे जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा आर्मी में थे , वो 1971 की लड़ाई में शामिल थे, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में सेवा की और बाद में 2000 में उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री बने।जसपाल के दो भाई-बहन हैं - सुषमा सिंह (राणा) और सुभाष राणा; उनके दोनों भाई-बहन भी बेहतरीन शूटर हैं।

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 15 मेडल
विश्वपटल पर भारता का सीना चौड़ा करने वाले जसपाल राणान ने एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स समेत कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते और शूटिंग स्पोर्ट्स में भारत की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत के सबसे सफल एथलीट रहें, जिन्होंने 1994, 1998, 2002 और 2006 के चार संस्करणों में कुल 15 मेडल-9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़-जीते।
पद्म श्री से सम्मानित थे जसपाल राणा
भारतीय शूटिंग में उनके योगदान के लिए उन्हें 1994 में अर्जुन अवॉर्ड और 1997 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, अपने कॉम्पिटिटिव करियर के अलावा, वे युवा शूटर्स को गाइड करने और भारत में शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते थे, जिसके लिए उन्हें 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।
जुनूनी खिलाड़ी थे जसपाल राणा, बिंद्रा ने जताया दुख
ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताया और उन्हें एक जुनूनी खिलाड़ी बताया। उनके अनुसार जसपाल ने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयां दीं। यह खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'स्तब्ध हूं'
जसपाल राणा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी। जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति!'












Click it and Unblock the Notifications