हरियाणा: करनाल एडीसी वीना हुड्डा का बयान, गरीबों को आर्थिक लाभ देने के चल रहा है सर्वे
करनाल, मई 28। जिले की एडीसी वीना हुड्डा ने बताया है कि हरियाणा सरकार प्रदेश के ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद देना चाहती है, जिनकी सालाना आय 80 हजार रूपये तक है, उन्हें सरकार की तरफ से सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए जिला में बूथ स्तर पर कमेटी बनाई गई हैं, जो जरूरतमंद की पहचान करेगी ताकि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह कार्य सीएससी के माध्यम से किया जाएगा। कोविड अनुपालना में जिले की सभी सीएससी इसके लिए खुली रहेंगी।

वीना हुड्डा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीसी में सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि तुरंत इस योजना पर काम किया जाए।
योजना का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जाएगा, जिसमें परिवार की आर्थिक आय भी दर्ज है। मुख्यमंत्री ने वीसी में यह नोडल अधिकारियों को यह भी कहा कि कोरोना के कारण जिले में जिस भी बीपीएल परिवार से संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हुई है, उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से लें ताकि इस परिवार को शीघ्र लाभ दिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications