हरियाणा सरकार ने कर दिया कौशल रोजगार निगम का गठन, आउटसोर्सिंग भर्तियां अब इसी से, ठेकेदारी बंद होगी
चंडीगढ़। हरियाणा में कौशल रोजगार निगम अस्तित्व में आ गया है। इसके गठन के साथ ही सरकार ने शरणदीप कौर को पहली सीईओ बनाया है। अब आउटसोर्सिंग भर्तियां इसी निगम के तहत होंगी। वहीं, ठेका प्रथा को बंद किया जाएगा।
जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम का गठन कर दिया है। आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। निगम का मुख्यालय पंचकूला में रहेगा। बराड़ इसके साथ ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार व नागरिक संसाधन सूचना विभाग की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

भविष्य में आउटसोर्सिंग पर सभी भर्तियां इसी निगम के तहत होंगी। सभी विभाग, बोर्ड-निगम व निकाय कच्चे कर्मियों की भर्ती के लिए निगम को ही अपनी मांग भेजेंगे। सरकार ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने व आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह निगम बनाया है। हालांकि, कर्मचारी संगठन व विपक्ष इसका भी विरोध कर रहा है लेकिन सरकार ने नई भर्तियां इसके तहत ही करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार पूर्व में भर्ती कच्चे कर्मियों को इस निगम के तहत लाने का अभी निर्णय नहीं लिया है। आगे से आउटसोर्सिंग की सभी भर्तियां निगम ही करेगा। इसके लिए नियम व शर्तें बनाई जा रही हैं। इससे ठेकेदारी प्रथा खत्म होने के कारण नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसेगी।
इन अफसरों को भी सौंपा अतिरिक्त जिम्मा
सरकार ने आईएएस राजीव रतन को वर्तमान कार्यभार के अलावा सीपीग्रामपीजी पोर्टल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एचसीएस अधिकारी मुकुंद वर्तमान कार्यभार के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उप-सचिव का जिम्मा भी संभालेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications