हरियाणा के डिप्टी CM के भाई दिग्विजय चौटाला बोले- युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है हमारी जजपा

सिरसा/चंडीगढ़, 14 अगस्त 2021: जननायक जनता पार्टी सबके हितों को सुरक्षित हाथों में लेकर चलने वाली पार्टी है, जिस तरह से आए दिन युवा साथी पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं उससे साफ हो गया है कि जेजेपी युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। यह बात जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। वे सिरसा स्थित अपने निवास स्थान पर अनके युवाओं को पार्टी का पटका पहनाकर जेजेपी में स्वागत कर रहे थे।

Haryana Digvijay Chautala said - Our JJP is becoming the first choice of youths

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पहले की सरकारों में युवाओं को केवल वोट डालने तक याद किया जाता था और बाद में उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जाता था लेकिन आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवाओं को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य उज्जवल हो, इसके लिए दुष्यंत चौटाला निरंतर कार्य कर रहे है और राज्य के युवाओं के रोजगार के लिए प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार बिल लाकर एक मजबूत कदम उठाया गया है।

जेजेपी प्रदेश प्रधान महासचिव ने कहा कि पूर्व की सरकारों में युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के लिए कोई उचित पॉलिसी नहीं बनाई जाती थीं लेकिन आज युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में बराबर की भागीदारी दी जाती है। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी ने छात्र व युवा वर्ग से विधानसभा-लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें टिकट देने का वादा किया था, पार्टी उसपर खरा उतरते हुए युवाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतारा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की तरह जेजेपी में राजनीतिक घरानों के लोगों को सीधा पैराशूट के माध्यम से चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाता है बल्कि जेजेपी और इनसो में मेहनत करने वाले किसी भी साथी की अनदेखी ना अब तक हुई है और ना ही आगे होगी।

इनसो छात्र नेता संदीप नैन के नेतृत्व में विभिन्न दलों को छोड़कर मोहन सोरोत, मनीराम डागर, योगेश डागर, राकेश सोरौत, रवि सोरौत, देवेंद्र चौहान, कुलदीप डागर सहित अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिग्विजय ने युवाओं का जेजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी युवा साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+