हरियाणा सरकार की पहल पर गुरुग्राम और पंचकूला को मिलेगी बिना बाधा के बिजली, इनवर्टर मुक्त होंगे दोनों शहर

चंडीगढ़, जून 1। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पंचकूला और गुरुग्राम को बिना किसी बाधा के बिजली देने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार की इस कोशिश के बाद ये दोनों शहर इनवर्टर मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मॉडल की सफलता के बाद इसे पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिना किसी बाधा के 24 घंटे बिजली मिलेगी। साथ ही जुलाई के अंत तक किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

Light

खंभों की मार्किंग का चल रहा है काम

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ इस प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद मीडिया से साझा की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बिजली के कट जिन कारणों से लगते हैं, उन्हें दूर किया जाए। जून-जुलाई में तेज आंधी और बारिश के कारण खंभे ज्यादा टूटते हैं, इसलिए अब सभी खंभों पर मार्किंग की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। करीब 5300 गांवों को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।

किसानों को जुलाई के अंत तक कनेक्शन

मंत्री ने बताया कि हमारी कोशिश है कि छह महीने के भीतर हरियाणा के सभी किसानों को उनके ट्यूबवेल के कनेक्शन दे दिए जाएं। इसी कड़ी में फतेहाबाद व सिरसा जिले में जुलाई के अंत तक कनेक्शन दे दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश भी दिए। कनेक्शन के लिए 50 हजार ने आवेदन किए थे, 35 हजार को कनेक्शन दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+