PM मोदी के गृहराज्य गुजरात में अब भाजपा के होंगे 7 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव और 8 सचिव

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह-प्रदेश गुजरात में उनकी पार्टी भाजपा में पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। यह घोषणा गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल द्वारा की गई है। पाटिल के मुताबिक, उनके अंर्तगत आने वाले संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं। बताया गया है कि, प्रदेश ईकाई में सात उपाध्यक्ष होंगे। जबकि, अब तक सामान्य तौर पर पांच उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जाती रही है। इसके अलावा 5 महासचिव और 8 सचिव बनाए गए हैं।

Gujarat BJP now have 7 Vice Presidents, 5 General Secretaries and 8 Secretaries

उपाध्यक्ष पद पर गोरधन झड़फिया को बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया, महेन्द्र सिंह सरवैया, कौशल्या कुंवर बा परमार, नंदाजी ठाकोर, जनकभाई बगदाणावाला के साथ-साथ पूर्व विधायक वर्षाबेन दोशी सहित सात नेताओं को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री के पद पर भार्गव भट्ट, रजनी पटेल, प्रदीप सिंह वाघेला, कच्छ सांसद विनोद चावड़ा की नियुक्ति की गई है।

भीखूभाई दलसाणिया प्रदेश महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। प्रदेश महामंत्री में चार महिलाओं को जगह दी गई है। प्रदेश मंत्री (सचिव) के रूप में 8 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें महेश कसवाला, रघुभाई हुंबल, पंकज चौधरी, शीतलबेन सोनी, झवेरी ठक्कर, नौकाबेन प्रजापति, जाह्नवीबेन व्यास, कैलाशबेन परमार शामिल हैं।

पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र पटेल को कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है, वहीं धमेन्द्र शाह सह कोषाध्यक्ष होंगे। इस तरह नई टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+