हरियाणा सरकार का 78 गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का तोहफा, दावा- अब 5387 गांवाें में बेकट आपूर्ति

सोनीपत। हरियाणा सरकार ने राज्‍य के 78 गांवों के लोगाें के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने कहा है कि, 'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना के तहत 78 और गांवों काे 24 घंटे बिजली सप्‍लाई होगी। इन गांवों में सोनीपत जिले के 9, पानीपत के 12, रोहतक और झज्जर के छह-छह तथा कैथल जिले का एक गांव शामिल हैं। इसी तरह चरखी दादरी के 18, भिवानी के 19 और हिसार के 7 गांव जगमग होंगे।

बता दिया जाए कि, सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अभी तक प्रदेश के 5309 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। हालांकि, अब उपरोक्त 78 गांवों में भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। जगमग हो रहे 5387 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

Haryana government, 24 hours electricity supply, electricity supply, electricity supply in villages, Haryana, electricity, power, हरियाणा सरकार, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, गांवों में बिजली आपूर्ति, हरियाणा, बिजली, बिजली,

76% गांवों और 10 संपूर्ण जिलों में बगैर कट के हाे रही सप्लाई
राज्‍य सरकार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश के 76% से अधिक गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है और दस जिले संपूर्ण जगमग हो चुके हैं। इनमे पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद शामिल हैं।

स्‍कूलों में ठेके पर रखे जाएंगे चतुर्थश्रेणी कर्मचारी
हरियाणा में नए खुले 137 राजकीय माडल संस्कृति स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी स्टाफ ठेके पर रखा जाएगा। निजी एजेंसियों को यह कर्मचारी भर्ती करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। अनुबंध पर रखे सभी कर्मचारियों को डीसी रेट पर भुगतान किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी स्कूलों में एक चौकीदार, एक सफाई कर्मचारी कम हाउस कीपर और एक माली रखा जाएगा।

government 24 hours electricity supply in 78 more villages of Haryana

म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के 5387 गांवों में 24 घंटे दी जा रही है बिजली

हालांकि माली की नियुक्ति तभी की जा सकेगी, जब हर्बल-किचन गार्डन, खेल मैदान और पौधरोपण एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में हो। नियुक्त किए गए इन कच्चे कर्मचारियों को वेतन देने की की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+