हरियाणा में 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा इसी सत्र से, ​सालाना 350 करोड़ खर्च होंगे

चंडीगढ़। हरियाणा में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा इसी सत्र से मिलने लगेगी। ऐसा करने के लिए सरकार के ​सालाना 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस घोषणा को पूरा करने व नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की बैठक हुई है।

Free education to students up to class 12 in Haryana will starts from this FY 2021-22, says- education minister Kanwarpal Gujjar

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की बैठक से यह बात सामने आई कि, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 9वीं तथा 10वीं कक्षा में एक लाख 82 हजार 419 लड़के तथा एक लाख 92 हजार 16 लड़कियां हैं। जिनकी ड्रेस पर प्रति बच्चा 1300 रुपये, स्कूल बैग पर 400 रुपये और स्टेशनरी पर 500 रुपये खर्च आएगा। इसके अलावा 1000 रुपये स्कूल फीस और मिड-डे मिल पर 2115 रुपये खर्च होगा। लगभग एक बच्चे पर 5315 रुपये खर्च होंगे। 3 लाख 74 हजार 435 बच्चों पर सालाना 199.01 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसी तरह से 11वीं और 12वीं में लड़कों की संख्या एक लाख 16 हजार 359 और लड़कियों की एक लाख 28 हजार 462 है।

अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ड्रेस पर प्रति बच्चा 1500 रुपये, स्कूल बैग 500 रुपये और स्टेशनरी पर 600 रुपये खर्च आएगा। 1200 रुपये फीस और 2350 मिड-डे मिल पर खर्च होगा। यानी प्रति बच्चा 6150 रुपये खर्च आएगा, जो 244821 बच्चों पर सालाना 150.56 करोड़ रुपये खर्च होगा। ऐसे में सरकार इन 4 कक्षाओं पर 349.57 करोड़ रुपये सालाना खर्च बैठ रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार वर्ष 2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+