उत्तराखंड के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का मिला लाभ, खाते में भेजी गई 171 करोड़ की धनराशि

देहरादून। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के आठ लाख 56 हजार 250 किसानों को 171 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Farmers of Uttarakhand got benefit of Kisan Samman Nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के 9.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 हजार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी सचिवालय स्थित अबुल कलाम भवन से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का छोटे और मंझले किसानों को सबसे अधिक लाभ हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर के किसानों के पास अभी तक एक लाख 35 हजार करोड रुपए की धनराशि पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ कोरोना काल में ही किसानों के खातों में 60 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में जैविक खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मीडिया ने अनौपचारिक बातचीत में पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए उत्तराखंड के नौ लाख से ज्यादा कृषक परिवारों को परिवारों को 31 मार्च 2021 तक 1037 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि आज 171 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रदेश में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं, जिसको लेकर राज्य सरकार व्यापक स्तर पर योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि किसानों के खातों में डीबीटी में माध्यम से बिना किसी कटौती के पूरी धनराशि स्थानांतरित की जाती है, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सलाहकार डॉ. आरबीएस रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+