ईटार इंडिया के फाउंडर करनारामजी माली को रकुलप्रीत सिंह ने इंटरनेशनल क्वॉलिटी अवार्ड से किया सम्मानित
International Quality Award: 31 अगस्त को मुंबई की प्रसिद्ध ताज होटल में हुए अवार्ड शो में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इंडिया की बेहतरीन मोबाइल एसेसरीज ब्रांड ETAR विजन ऑफ़ इंडिया को अवार्ड से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में रकुल प्रीत के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई जिनमें सुधांशु पांडे, शुभांगी जोशी, दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

ETAR के फाउंडर करनारामजी अपनी कंपनी के बारे में कहा कि 'इस कंपनी का 2017 में शुभारम्भ हुआ जिसका हेड ऑफिस मुंबई में है।ETAR भारत का सबसे प्रगतिशील और कस्टमर द्वारा सबसे ज़्यादा पसंद करने वाला मोबाइल एक्सेसरीज़ प्लेटफ़ॉर्म ब्रांड है।'
आपको बता दें कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।उन्होंने 2009 में कन्नड़ फिल्म "गिल्ली" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी तो वहीं उन्होंने बॉलीवुड में 2014 में फिल्म "यारियां" से कदम रखा था।
उन्होंने बॉलीवुड के लगभग चर्चित स्टार के साथ काम किया है। "दे दे प्यार दे", "रनवे 34" और "डॉक्टर जी" उनकी चुनिंदा फिल्में हैं, वो फोर्ब्स इंडिया की इंस्टाग्राम पर सबसे प्रभावशाली सितारों की सूची में शामिल हो चुकी हैं।
अभिनय के अलावा, सिंह कई ब्रांड्स के लिए एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोर्सर हैं। वो विज्ञापन जगत का भी नामी चेहरा है तो वहीं वो अपने सोशल वर्क के लिए भी बहुत ज्यादा चर्चित रहती हैं। कोविड-19 संकट के दौरान उन्होंने महामारी से प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया था और पीड़ितों की मदद की थी। 21 फरवरी 2024 को रकुल ने गोवा में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह में एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी कर ली। उनकी सोशल मीडिया पर भी एक लंबी फैंस फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications