कौशल विकास के जरिए युवाओं को तराशकर रोजगार दिला रही हरियाणा सरकार: दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार द्वारा अपने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से तराशकर रोजगार के योग्य बनाने की नीति के बेहतरीन परिणाम सामने आने लगे हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज फिर प्रदेश के 17 ऐसे युवाओं को हरी झंडी दिखाकर हीरो जैसी विभिन्न नामी कंपनियों में जॉब ज्वाइन करने के लिए रवाना किया, जिन्हें सरकार द्वारा कौशल युक्त किया गया था। इन सभी को ज्वाइनिंग लेटर थमाते हुए उपमुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि युवाओं को नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी अपने हूनर को पॉलिश करते रहना चाहिए ताकि उनको तरक्की मिलती रहे।

इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 'दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना' के तहत अब तक प्रदेश के 31946 ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलवाया गया है जबकि इनमें से 17259 युवाओं को तो उत्कृष्ट स्तर की कंपनियों में प्लेसमेंट भी करवा दिया है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को कौशल युक्त करके रोजगार दिलाने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आज की कैबिनेट मीटिंग में 'हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड' के गठन पर मोहर लगाई है ताकि युवाओं को प्राईवेट मेन-पावर देने वाली कंपनियों के उत्पीड़न का शिकार न हो सकें। उन्होंने बताया कि अब सरकार इस सरकारी सिस्टम के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को कौशल का प्रशिक्षण देकर सरकार में आवश्यकता के अनुसार तत्काल रोजगार दे सकेगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications