दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया ने किया रिसोर्स सेंटर का उद्धाटन, कहा- बच्चों को मिलेगी मदद
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (11 अगस्त) को आरके पुरम में एक रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली, 12 अगस्त। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (11 अगस्त) को आरके पुरम में एक रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। इस रिसोर्स सेंटर से छात्रों को पठन-पाठन में विशेष सहायता मिलेगी और वे अपनी मनचाही फील्ड में आगे बढ़ सकेंगे। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 31 रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे, जिससे राजधानी के बच्चों का समग्र विकास हो सके।

इन सेंटरों पर फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और व्यवहार मॉडिफिकेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे दिव्यांग छात्रों के विकास में कोई अड़चन नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें: Baba Ka Dhaba:यूट्यूबर गौरव से बाबा ने मांगी माफी, कहा-वह लड़का चोर नहीं था, हमसे हुई गलती
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समावेशी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन रिसोर्स सेंटर्स के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसे सेवाएं दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications