दिल्ली सरकार की ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बैंक योजना कोविड मरीजों के आई काम, घर बैठे मिल रही है सप्लाई

नई दिल्ली, मई 22। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान राजधानी दिल्ली के अंदर आए ऑक्सीजन संकट को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बैंक की शुरुआत की थी। सरकार की इस योजना से कई मरीजों को राहत मिली है। ऐसे ही कुछ मरीजों के बारे में आपको बताते हैं।

Arvind kejriwal

दिल्ली के एक अस्पताल में 10 दिनों तक कोविड-19 का इलाज कराने के बाद नीलम रानी को घर जाने की अनुमति मिल गयी, लेकिन इस शर्त के साथ कि उन्हें अपने घर पर ऑक्सीजन की सुविधा की व्यवस्था करनी होगी, ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो सके। आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहीं नीलम की बेटी श्वेता नागपाल ने मदद के लिए कई लोगों से संपर्क किया, यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी, लेकिन जब श्वेता को दिल्ली सरकार की ओर से चलाई जा रही ऑक्सीजन सांद्रक बैंक योजना के बारे में जानकारी मिली तो उनकी उम्मीदों को फिर पंख लगे।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इंदिरा पार्क इलाके की रहने वालीं श्वेता ने कहा, " मैंने 15 मई को हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। मुझे बताया गया कि अगले दिन यदि मैं अपनी मां को अस्पताल से घर ले आती हूं तो हमें ऑक्सीजन सांद्रक मिल जाएगा।"

श्वेता की 60 वर्षीय मां नीलम के लिए दिल्ली सरकार की यह सुविधा शारीरिक और आर्थिक दोनों ही तौर पर काफी राहत देने वाली साबित हुई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही ऑक्सीजन सांद्रक बैंक योजना की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक घर पर रहकर कोविड-19 का इलाज करवा रहे करीब 270 मरीजों को ऑक्सीजन सांद्रक मुहैया कराया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+