डिप्टी CM सिसोदिया ने फिर उठाया वैक्सीन की कमी का मुद्दा, कहा- 2.30 करोड़ डोज की जरूरत

नई दिल्ली, जून 21: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश और दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर एक बार फिर प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए बोला कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिन्होंने अपने नागरिकों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सीन लगवाई। आज वो गर्व के साथ खुद को मास्क फ्री घोषित कर रहे हैं। दुनिया के कई देश मान रहे हैं कि अगर देश का केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो न सिर्फ सभी को वैक्सीन लगवा सकता है, न केवल मास्क फ्री कर सकता है, न केवल जीरो कोविड रेट पर पहुंचा जा सकता है बल्कि खुद को सुरक्षित भी कर सकता है।

delhi Deputy CM Sisodia again raised the issue of vaccine shortage

हमारे देश में वैक्सीन का बुरा संकट है। पहले तो केंद्र सरकार विदेशों में वैक्सीन भेजती है अपनी छवि बनाने के लिए उसके बाद राज्य सरकारों से अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन खरीदने को बोल देती है। फिर आज अचानक कह रही है कि पूरे देश को केंद्र सरकार वैक्सीन लगवाएगी।

आज मैंने दिल्ली सरकार के वैक्सीन का पूरा स्टॉक देखा। हमें 2 करोड़ 94 लाख डोज चाहिए थी, जिनमें से केंद्र सरकार ने हमें कुल मिलाकर अब तक केवल 57 लाख वैक्सीन दी है। जिसे आप दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान कह रहे हैं वह बड़ा तो नहीं, लेकिन सबसे लंबा, सबसे कुप्रबंधित और सबसे बेपटरी अभियान जरूर बन गया है।

अभी दिल्ली को दो करोड़ 30 लाख वैक्सीन की और जरूरत है। आप दो महीने में इतनी वैक्सीन उपलब्ध करा दीजिए, मैं दिल्ली के सभी लोगों को दो महीने में वैक्सीनेट करने की जिम्मेदारी लेता हूं। पूरे देश में वैक्सीन कम और वैक्सीन के विज्ञापन अधिक दिख रहे हैं। जितना पैसा विज्ञापनों में लगा रहे हैं उतना अगर वैक्सीन खरीदने में लगाया होता तो देश में टीका उपलब्ध होने लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+