दुनिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटी में एडमिशन लें टीचर्स, दिल्ली सरकार उठाएगी पूरा खर्च- सिसोदिया
समारोह के दौरान 122 टीचरों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कामों के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रदेश शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
नई दिल्ली, 6 सितंबर: दिल्ली सरकार ने रविवार को त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस समारोह के दौरान 122 टीचरों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय कामों के लिए दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रदेश शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा सचिव एच. राजेश प्रसाद, शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश राय, शिक्षा सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा और शिक्षा विभाग के अन्य सीनियर अधिकारियों मौजूद रहे।

दरअसल, इस सम्मान समारोह के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में सबसे बड़े हिस्सेदार होते हैं। वे अपने काम की प्रतिभा से हज़ारों लोगों की जिंदगियों को प्रभावित करते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले कोई भी टीचर, अगर दुनिया की सबसे बेहतर 100 युनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते है तो वे अपनी प्रतिभा दिखा कर वहां अपना एडमिशन ले। इसलिए हमनें शिक्षक दिवस पर ये फैसला लिया है की हमारे टीचर दुनिया की 100 सबसे बेहतर रैंकिंग विश्वविद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र के स्पेशलिस्ट कोर्स के लिए अप्लाई करे। उन्होंने कहा कि इगर उनका चयन होता है, तो दिल्ली सरकार उनका सारा खर्च उठायेगी। उन सभी लोगों का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
टीचरों ने लर्निंग नेवर स्टॉप का संदेश दे दिया
टीचर द्वारा शिक्षा की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम देश में पहली बार लगे लॉकडाउन के ठीक 1 साल बाद यहां एकत्र हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान हमारी शिक्षा व्यवस्था बहुत बुरी तरीके से प्रभावित हुई। चूकि स्कूलों के बंद होने के बाद किसी को आईडिया नहीं था कि टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस को कैसे आगे बढ़ाया जाए, लेकिन हमारे स्कूलों के टीचर और प्रिंसिपल ने ये कर दिखाया। हमारे टीचरों ने 'लर्निंग नेवर स्टॉप' का संदेश देते हुए नए माध्यम के जरिए अपने छात्रों तक पहुंचकर उनकी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन का प्रयोग करना सीखा, जिससे कि बच्चों की पढ़ाई न रुके, उनके प्रयास वाकई में सराहनीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications