ओडिशा सरकार ने केंद्र से कहा-नियंत्रण में है राज्य में कोरोना की स्थिति
भुवनेश्वर, जुलाई 08: नैदानिक प्रबंधन और हाई टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) पर केंद्र के सवालों का जवाब देते हुए ओडिशा सरकार ने कहा कि मई के अंत में टीपीआर 15.47 प्रतिशत से गिरकर चार प्रतिशत के नीचे आ गया है। स्वास्थ्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने कहा कि टीपीआर 10 जिलों में एक फीसदी से नीचे और 24 जिलों में पांच फीसदी से कम है, हालांकि यह छह जिलों - कटक, जाजपुर, खुर्दा, नयागढ़, ढेंकनाल, मयूरभंज में इन जिलों के अपेक्षा अधिक है।

उन्होंने कहा कि भरे हुए बिस्तरों में भी भारी कमी आई है क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत सामान्य बिस्तर खाली हैं और केवल 35 प्रतिशत वेंटिलेटर और 38 प्रतिशत आईसीयू बेड पर कब्जा है। अगले दो हफ्तों में बेहतर स्थिति की उम्मीद कर रहे हैं। पीक के दौरान बिस्तर की मांग 95 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है। यही कारण है कि हमने निजी संस्थाओं द्वारा स्थापित कोविड सुविधाओं को हटाना शुरू कर दिया है। संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर केवल सरकार द्वारा संचालित और प्रबंधित सुविधाओं के चलाया जा रहा है।
कोविड से होने वाली मौतों पर महापात्र ने स्पष्ट किया कि इन दिनों घोषित संख्या पिछले दिन की मृत्यु संख्या नहीं है। ये पिछली मौतें हैं जिनके लिए ऑडिट विधिवत पूरा हो गया है और मौत के कारण की पहचान की गई है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इसे ताजा मौत न समझें। राज्य में कोविड की स्थिति अब अच्छी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि, ओडिशा में 25,095 सक्रिय मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications