पंजाब में फ्लॉप हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू- AAP

चंडीगढ़, जुलाई 28। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का इस्तीफा मांगा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में टीकाकरण अभियान बुरी तरह से फ्लॉप रहा है और इसके लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी जिम्मेदार है।

AAP

पंजाब में पार्टी के सीनियर नेता व विधायक अमन अरोड़ा और यूथ विंग के अध्यक्ष व विधायक मीत हेयर ने कहा कि एक तरफ देश-दुनिया में करोना की तीसरी लहर के नाम पर डर का माहौल बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत पंजाब में केवल 5.35 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज (खुराक) मुहैया हो सकी है। मतलब 94 प्रतिशत से अधिक आबादी पर अभी भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामी है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि 'मिशन फतह' पर सरकारी खजाने से जनता के करोड़ों रुपए बर्बाद करने वाली सत्ताधारी कांग्रेस खास कर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बताएं कि उन्होंने करोना के विरुद्ध जंग और टीकाकरण मुहिम के लिए इतनी लापरवाही धारी हुई है? क्योंकि अभी तक करोना से पूरी सुरक्षा के लिए जरूरी दोनों खुराकें (टीके) सिर्फ 17.62 लाख लोगों को ही लग पाई हैं, जबकि पहली डोज (एक खुराक) लेने वालों की संख्या भी सिर्फ 77 लाख 16 हज़ार 433 लोगों की है, जो कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा भी नहीं बनता।

अमन अरोड़ा और मीत हेयर ने सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगते कहा कि टीकों (खुराकों)की कमी का सिर्फ केंद्र के सिर ठीकरा फोड़ सेहत मंत्री और कैप्टन सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते।

अमन अरोड़ा और मीत हेयर ने केंद्र की मोदी सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपील की है कि मोदी सरकार किसान आंदोलन के कारण बदलेखोरी वाली भावना त्याग कर प्रदेश के लोगों के लिए करोना टीकों की खुराकें उचित मात्रा में भेजे, जिससे पंजाब की जनता करोना की दूसरी ही नहीं बल्कि तीसरी लहर से भी सुरक्षित रह सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+