छत्‍तीसगढ़ के 9, 462 गांवों में नहीं हुई कोरोना की एंट्री, प्रदेश सरकार के अभियान ने किया ये कमाल

रायपुर, 28 मई: कोरोना की दूसरी लहर में कोविड 19 वायरस गांव तक पहुंच चुका है। वहीं छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ विभाग का दावा है कि प्रदेश के 9, 462 गांव ऐसे है जो कोरोना से पूरी तरह मुक्‍त हैं। सरकार ने ये भी दावा किया है कि 8-9 गुना कोरेाना संक्रमण की रफ्तार अप्रैल की तुलना में कम हो गई है।

छत्‍तीसगढ़

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दावा किया कि राज्‍य में 20, 092 गांव है जिनमें से 9, 462 गांव पूरी तरह कोरोना फ्री हैं। इन गांवों में कोरोना की एंट्री भी नहीं हुई । सरकार ने ये भी दावा किया कि ये प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान का नतीजा है जिसके चलते कोरोना से एक भी ग्रामीण संक्रमित नहीं हुआ।
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से प्रदेश को सुरक्षित रखने की जिम्‍मेदारी खुद उठा रखी है। गांवों को कोरोना मुक्‍त रखने के लिए गांवों में क्‍वारंटाइन सेंटर बनाए गए है। जो गांव कोरोना की पहली लहर में सेंटर थे उन्‍हें ठीक किया गया। वहीं अन्‍य शहरों और राज्‍यों से आने वाले लोगों को इन सेंटरों में रुकने की व्‍यवस्‍था की गई। गांवों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिसमें संक्रमितों का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी और स्‍वास्‍थ कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को लगाया गया।उनके जरिए लोगों के घर-घर में दवाई पहुंचाई गई। कोरोना किट अभी भी वितरित की जा रही है। जिन जिलों के कुछ गांव कोरोना मुक्‍त हैं उनमें बालोद, बालौदा बाजार, बलरामपुर, बस्‍तर, बेमतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गौरेला, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, दुर्ग,राजनांदगांव, रायगढ़, सुकमा, सूरजपुर, सरजापुर, के गांव शामिल हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+