कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम करने के लिए सीएम योगी के निर्देश, स्थानीय स्तर पर समितियां करें निगरानी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ग्राम पंचायत व नगर निकाय वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ युवक मंगल दल, चौकीदार आदि को निगरानी समिति में शामिल किया जाए। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में सिविल डिफेंस और स्वैच्छिक संगठनों को निगरानी समितियों में सम्मिलित किया जाए। निगरानी कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाए।

CM Yogi directed local groups to be vigilant in area to stop spread of Coronavirus

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि निगरानी समितियां अन्य राज्यों से यूपी पहुंचने वाले यात्रियों की मॉनीटरिंग करें। ऐसे व्यक्तियों की भी निगरानी करें, जिनमें कोरोना के लक्षण मौजूद हों। किसी भी संक्रमित से संबंधित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए और आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए। स्टैटिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटी-पीसीआर के नमूने भेजने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड के साथ अन्य सभी जरूरी व्यवस्था निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक लगातार राउंड लें। सभी डीएम, पुलिस कप्तान व सीएमओ प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में और शाम को इटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की लगातार मॉनीटरिंग की जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इनको दवाइयां व इलाज उपलब्ध कराया जाए और पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करके ऐसे मरीजों के घर दिन में तीन बार विजिट सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना सुनिश्चित किया जाए। ऑटो, टैक्सी व बस का प्रयोग उन्हीं यात्रियों को करने दिया जाए, जिन्होंने मास्क पहना हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में प्रत्येक दिन निर्धारित टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। सभी टीकाकरण केंद्र सोमवार को अपने लक्ष्यों को पार करें। 5 अप्रैल को प्रदेश में 7 लाख से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे हर हालत में पार करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+