सीएम शिवराज सिंह चौहान की रक्षामंत्री से जबलपुर डिफेंस क्लस्टर के मुद्दे पर बात

भोपाल, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर हैं. यहां उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में जबलपुर डिफेंस क्लस्टर के मुद्दे पर बातचीत हुई. बता दें कि इस क्लस्टर के बनने से राज्य में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Shivraj Singh Chouhan

बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि डिफेंस क्लस्टर के लिए यह उपयुक्त जगह है. हालांकि उसके बाद से इस दिशा में ज्यादा काम नहीं हुआ है. यही वजह है कि सीएम शिवराज ने रक्षा मंत्री के साथ फिर से इस मुद्दे को उठाया है. डिफेंस क्लस्टर बनने से जबलपुर को काफी फायदा होगा और यहां निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुबह संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद वह मध्य प्रदेश भवन पहुंचे. मध्य प्रदेश भवन में सीएम ने पौधारोपण किया और तय शेड्यूल के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले. बता दें कि इससे पहले रविवार को सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की. इस मुलाकात में सीएम ने कृषि मंत्री से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का साल 2021-22 के सरप्लस शेयरिंग मॉडल को प्रदेश में लागू करने का अनुरोध किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+