सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा बिजली कंपनी क्वालिटी सेवा दें, वसूली भी पूरी करें

भोपाल, 15 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं। दरअसल बिजली के बिलों की वसूली स्थानीय युवाओं को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाले क्षेत्र में एक कनेक्शन बॉय की नियुक्ति की जानी चाहिए और इस पर जल्द से जल्द ऊर्जा विभाग को निर्णय लेना है।

CM Shivraj Singh Chouhan

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी क्वालिटी सेवा दे और पूरी वसूली करें। बिजली चोरी जैसी घटनाओं पर निगरानी रखी जाए और अपराधियों को दंड देने के लिए विशेष प्रावधान तैयार किए जाए। इस प्रकार का कार्य करने से तत्काल कार्रवाई होगी तो चोरी की घटनाएं कम होंगी।

इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह का की फुल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में तत्काल सुधार जाने की आवश्यकता है। राइस मिल, क्रेसर को विद्युत आपूर्ति के संबंध में व्यवस्था सुधारने संधारण और कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित सप्लाई कर शिकायतों को तत्काल निराकरण किया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा संपूर्ण प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति, रखरखाव, ट्रिपिंग, जले transformer बदलने में कर्मचारियों की अकर्मण्यता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+