सिलगेर गोलीकांड की जांच के लिए CM ने बनाई 6 सदस्यों की टीम, बस्तर सांसद करेंगे अध्यक्षता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिलगेर गोलीकांड में फैसला करते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति स्थानीय लोगों से चर्चा कर तथ्य जुटाने का काम करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी समिति के साथ होंगे। इस जांच समिति में बस्तर सांसद दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, संत नेताम, देवती कर्मा, शिशुपाल शोरी, अनुप नाग, विक्रम मंडावी, राजमन ब्रेंजाम और चंदन कश्यप को शामिल किया गया है। दरअसल, सिलगेर में सुरक्षा बल के कैंप के विरोध के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोली कांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी असंतोष एवं प्रदर्शन भी देखा गया था। यहां ग्रामीण सीआरपीएफ कैंप का विरोध दर्ज कराने के लिए यहां पहुंचे थे।

विरोध के दौरान सुरक्षाबलों की तरफ से फायरिंग हुई थी। इसमें तीन ग्रामीणों की मौत हुई थी। पुलिस ने तीनों मृतकों की शिनाख्त नक्सली के रूप में की थी। इसे लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि ग्रामीण तार की बैरकेडिंग को तोड़कर कैंप में घुसने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की आड़ में नक्सली संगठन के लोगों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। फायरिंग के दौरान तीन नक्सलियों की मौत हुई थी।
वहीं, इस मामले में प्रदेश में अब सियासी रंग ले लिया है। कुछ दिन पहले बीजेपी ने भी इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमिटी गठित की थी। बीजेपी की टीम प्रेम थाना के पास से वापस लौट आई थी क्योंकि वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इसी वजह से बीजेपी की टीम आगे नहीं जा पाई थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications