राजस्थान के CM ने दी खुशखबरी- EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों की आयु सीमा में छूट मिलेगी
जयपुर। राजस्थान में ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों की आयु सीमा में छूट मिलेगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरक्षण के दायरे में आने वाले ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में आयु सीमा और आवेदन फीस में भी छूट देने का ऐलान किया है। अशोक गहलोत ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के युवाओं को अन्य कैटेगरी के समान सरकारी नौकरी की भर्तियों सहित अन्य मामलों में आयु सीमा और फीस में छूट दी। इससे अब ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाले महिलाओं की तरह पुरुष अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आवेदन फीस में भी में छूट की घोषणा से महिला और पुरूष दोनों वर्ग को फायदा होगा।

कई संगठन कर रहे थे मांग
गौरतलब है कि यहां राष्ट्रीय परशुराम सेना समेत अन्य संगठन पिछले 1 साल से आयु और की सीमा में छूट देने की मांग कर रहे थे। अपनी मांग को पूरा कराने के लिए इन संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक को ज्ञापन दिया था। आखिरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मांग को पूरा कर दिया। अब इन संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि जिस तरह एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट मिल रही है। उसी तरह की छूट ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलनी चाहिए।

गरीबों को मिलेगा खूब फायदा
इस घोषणा से आने वाली सरकारी भर्तियों में सवर्ण गरीब युवाओं को मौका मिल सकेगा। साथ ही इन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने में हेल्प मिलेगी। इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा, जिसके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये कम है और लाभार्थी परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications