छत्तीसगढ़ सीएम बोले- राज्य में केवल 1 फीसदी वैक्सीन बर्बाद हुई, केंद्र के आंकड़े भ्रामक
रायपुर, 28 मई: कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है, लेकिन वैक्सीन की कमी से राज्य सरकारें जूझ रही हैं। वैक्सीन के बटवारा हो या वैक्सीन की बर्बादी का मुद्दा हो केंद्र और गैर भाजपाई सरकार में जमकर विवाद जारी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जाीर आंकड़ों को भ्रामक बताया है। इसके साथी सीएम ने आरोप लगाया कि इसे लेकर केंद्र राजनीति कर रहा है।
सीएम ने कहा केंद्र में दाहिने हाथ को पता नहीं कि बायां क्या करा रहा है?

बता दें ये बात सीएम ने तब कहीं जब वो 9 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए पंडित जवाहरलाला नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। पत्रकारों से रूबरू सीएम बघेल ने कहा कोरोना और टीकाकरण से संबंधित सभी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाती है, जब राज्य में वैक्सीन के बर्बादी 1 प्रतिशत से कम है जिसके प्रमाण भी केंद्र को दिए गए तो फिर केंद्र को क्या ऐसे भ्रामक आंकड़े जारी नहीं करने चाहिए। सीएम ने कहा सूचना दी जाती है कि जून में डोज नहीं मिलेगी मगर अगले दिन ही 2 लाख डोज की आपूर्ति हो जाती है। कह रहे 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए वैक्सीन है। इसके बाद कहते हां कि नहीं ये तो 45 वर्ष से ऊपर वालों के लिए है। बता दें केंद्र की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में 30.2 फीसदी वैक्सीन वेस्टेज बताया गया है। राज्य स्वास्थ मंत्रालय ने इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद दूसरी बार 27 मई को रिपोर्ट भेजी है। छत्तीसगढं में 18 से 44 के आयुवर्ग के टीका रजिस्ट्रेशन के लिए सीज टीका पोर्टल बनाया है। सीएम ने कहा केंद्र हमारे इस पोर्टल को मान नहीं रही है। इस कारण भी वे आंकड़े ज्यादा बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications