दिल्ली परिवहन निगम के सात डिपो में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन
नई दिल्ली, सितंबर 07: दिल्ली परिवहन निगम के सात डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए समस्या नही है। मगर जैसे जैसे वाहन बढ़ेंगे उनके चार्जिंग के लिए भी लोगों को जरूरत पड़़ेगी। इसे देखते हुए दिल्ली में बडे़ स्तर पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। डीटीसी के सात डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

इसे लेकर मंगलवार को डीटीससी और ईईएसएल की सहायक कंपनी सीईएसएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस योजना में डिपो और डीटीसी की स्वामित्व वाली अन्य संपत्तियां भी शामिल होंगी। इसके माध्यम से जहां भी संभव होगा और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सोलर रूफटाप और बैटरी स्टोरेज सिस्टम (बीएसएस) को भी स्थापित किया जाएगा, जिससे चार्जिंग स्टेशनों को बिजली देने के लिए अक्षय उर्जा का उपयोग किया जा सके।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भविष्य की जरूरतों को देखते हुए चार्जिंग स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली में जल्द ही चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इन डिपो में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
- डीटीसी डिपो द्वारका सेक्टर-आठ
- डीटीसी डिपो द्वारका सेक्टर-दो
- महरौली टर्मिनल
- नेहरू प्लेस टर्मिनल
- ओखला डिपो- फेज-दो
- सुखदेव विहार डिपो
- कालकाली डिपो












Click it and Unblock the Notifications