योगी सरकार के 4 साल: MLC धर्मवीर प्रजापति ने कहा- योगी-मोदी के कुशल नेतृत्व से हो रहा देश का विकास

मैनपुरी। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष व एमएलसी धर्मवीर प्रजापति ने यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर मैनपुर जिले एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। मिशन अंत्योदय के तहत समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए खाद, बीज, कृषि उपकरणों पर अनुदान देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

bjp MLC Dharamvir Prajapati statement on four of yogi government

कहा कि देश-प्रदेश में नारी का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं-बालिकाओं के सर्वागीण विकास, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। बालिकाओं की सुरक्षा के साथ उनकी शिक्षा, शादी की जिम्मेदारी भी प्रदेश सरकार ने अपने कंधों पर ली है, गरीब परिवार पर बेटियां बोझ न हों, बेटियों की भ्रूण हत्या न हों, इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आह्वान करते हुए एमएलसी धर्मवीर प्रजापति कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में आप सब योगदान दें, बेटा एक परिवार को, लेकिन बेटियां तो परिवार को संवारने का काम करती हैं। इसलिए बेटियों के साथ भेदभाव न करें, उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ने के अवसर दें। इस अवसर पर बोलते हुए बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व जब प्रदेश में लोक कल्याणकारी, जनकल्याणकारी सरकार ने सत्ता संभाली, तब से लेकर आज तक समाज के हर वर्ग को संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के उपलब्ध कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+