उत्तराखंड में भाजपा के नेताओं ने कोरोना से बचाव के लिए कुछ नहीं किया- AAP प्रवक्ता
देहरादून, जून 7। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड आप के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने भाजपा पर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता बीते छह महीनों से सोए हुए थे, जिन्हें अब जनता को कोरोना महामारी से बचाने की याद आ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बेकार की बयानबाजी के बजाय धरातल पर जनहित के कामों पर ध्यान दें, जिससे प्रदेश के विकास के साथ जनता को कोरोना से बचाया जा सके।

आप के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए आप पर ही आरोप लगा रही है, जबकि आप कोरोना शुरू होने के दौरान से ही लोगों की सेवा कर रही है। आप द्वारा अस्पतालों का संचालन किया जा रहा, गांव गांव जाकर लोगों को राशन, दवाईयां वितरित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आप का डॉक्टर अभियान से फोन पर ही लोगों को हेल्थ परामर्श दिया जा रहा है, जबकि कोरोना काल में भाजपा की नाकामयाबी पर खुद उनकी ही पार्टी के मंत्री हरक सिंह रावत और गणेश जोशी पहले ही मान चुके हैं सरकार की कमी रही है।












Click it and Unblock the Notifications